बिलासपुर: भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में आवासीय योजना के अंतर्गत 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों की बॉक्सिंग के लिए चयन परीक्षण आगामी 5 व 6 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। इस बारे केंद्र प्रभारी विजय प्रकाश नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि चयन परीक्षण साई प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में होंगे।
उन्होंने बताया कि चयन परीक्षा में 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लड़के भाग लेने के पात्र होंगे, जबकि 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चयन परीक्षण में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को जन्म तिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेल उपलब्धियों से संबंधित प्रमाण पत्र तथा हाल ही में खिंचवाए गए पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे।











