सेवा परमो धर्म : विधायक डॉ. जनकराज ने मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों की सुविधा के के लिए की 15 व्हील चेयर भेंट

चंबा: मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज विधायक डॉ. जनक राज द्वारा अस्पताल प्रशासन को 15 व्हील चेयर भेंट की गईं।

इस अवसर पर विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में मानवीय संवेदना और बुनियादी सुविधाएँ अत्यंत आवश्यक हैं। व्हील चेयर जैसी सुविधाएँ विशेष रूप से बुजुर्ग, दिव्यांग एवं गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए बड़ी राहत होती हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

डॉ. जनक राज ने अस्पताल प्रशासन से आग्रह किया कि इन व्हील चेयरों का उपयोग जरूरतमंद मरीजों तक प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि उपचार के दौरान उन्हें सम्मान और सुविधा दोनों मिल सकें।

अस्पताल प्रशासन ने इस सहयोग के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे मरीजों की आवाजाही में सुविधा होगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

विधायक डॉ. जनक राज ने अंत में कहा कि भविष्य में भी जनसेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed