धर्मशाला: 17 जुलाई को दाड़ी में रहेगी बिजली बंद

धर्मशाला: विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियंता रमन भरमौरीया ने जानकारी देते हुए बताया है कि विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव कार्य के कारण 17 जुलाई सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 11 केवी दाड़ी फीडर के शीला चैक, अचीवर-हब, दाड़ी बाज़ार, पासू, भटेड व अन्य साथ लगते क्षे‌त्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर उक्त कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed