लोअर पंडोगा में बनेगा पंचायत घर
ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोगा में लगभग 90 लाख रुपए की लागत से निर्मित नए विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। दो मंजिला इस भवन में छह नए कक्षों का निर्माण किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन पंडोगा-त्यूड़ी पुल का कार्य अगले पांच माह में पूरा कर लिया जाएगा। करीब 52 करोड़ से बन रहा यह पुल आवागमन की बड़ी सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि लोअर पंडोगा में पंचायत घर के निर्माण के लिए भूमि की पहचान कर पंचायत प्रतिनिधियों की सहमति से उपयुक्त स्थान पर भवन का निर्माण कराया जाएगा।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली का पंजावर गांव सहकारिता आंदोलन की जन्मस्थली के रूप में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है । वहां 10 करोड़ रुपये की लागत से मियां हीरा सिंह स्टेट कोऑपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर एवं सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस परिसर में भविष्य में एमबीए की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से शिक्षकों का सम्मान करने, अनुशासन का पालन करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंडोगा विद्यालय में विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुरूप भविष्य में भी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
हरोली के स्वास्थ्य क्षेत्र को 8.42 करोड़ की बड़ी सौगात
उपमुख्यमंत्री ने सिविल अस्पताल हरोली में अतिरिक्त 50 बिस्तरों वाले भवन की रखी आधारशिला
एक वर्ष में होगा निर्माण पूरा, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार
ऊना, 14 जुलाई। हरोली के स्वास्थ्य क्षेत्र को एक और बड़ी सौगात देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सिविल अस्पताल हरोली में अतिरिक्त 50 बिस्तरों वाले भवन की आधारशिला रखी। लगभग 8.42 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन अस्पताल की स्वास्थ्य अधोसंरचना को और सुदृढ़ करेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भवन का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिया जाएगा, जिससे हरोली सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर, आधुनिक एवं अधिक सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सिविल अस्पताल हरोली को 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है और उसी के अनुरूप अतिरिक्त 50 बिस्तरों के लिए इस भवन का निर्माण किया जा रहा है। भवन तैयार होने के बाद अस्पताल में मरीजों को अधिक व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा बढ़ती स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने में भी सहायता मिलेगी।
स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा और विस्तार
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सिविल अस्पताल हरोली में वर्तमान में 11 चिकित्सक कार्यरत हैं तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र का कोई भी स्वास्थ्य संस्थान चिकित्सकों के बिना नहीं है। क्षेत्र में ईएसआई अस्पताल खोलने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को और अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
डॉक्टरों के आवास और आधुनिक एंबुलेंस की सौगात
उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के लिए आवासों का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा सिविल अस्पताल हरोली को शीघ्र ही लगभग 25 लाख रुपये की लागत वाली पूर्णतः सुसज्जित आधुनिक एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और अधिक प्रभावी बनेंगी।
बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की प्राथमिकता














