मिनी सचिवालय पधर की कैंटीन के ठेके हेतु आवेदन आमंत्रित..

अब 13 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

मण्डी: उपमंडलाधिकारी (ना.) पधर सुरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मिनी सचिवालय पधर स्थित कैंटीन को एक वर्ष के लिए खुली बोली के माध्यम से ठेके पर दिए जाने के लिए अब 13 जुलाई, 2026 दोपहर 12:30 बजे तक अपना आवेदन पत्र 3,000 रुपये की धरोहर राशि के साथ उपमंडलाधिकारी (ना.) कार्यालय पधर में जमा कर सकते हैं।

उन्होंने ने बताया कि बोली प्रक्रिया से संबंधित सभी नियम एवं शर्तें सार्वजनिक सूचना में निर्धारित की गई हैं। सफल बोलीदाता को निर्धारित समय के भीतर अग्रिम राशि जमा करनी होगी तथा कैंटीन का संचालन सभी निर्धारित नियमों के अनुसार करना होगा। कैंटीन परिसर का उपयोग केवल वैध व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा तथा परिसर में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री एवं सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

उन्होंने बताया कि सफल बोलीदाता को कैंटीन की स्वच्छता, रखरखाव, बिजली-पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं स्वयं करनी होंगी तथा प्रत्येक वर्ष नवीनीकरण की स्थिति में किराए में निर्धारित अनुसार वृद्धि लागू होगी। इसके अतिरिक्त सभी प्रकार के कर एवं जीएसटी (यदि लागू हो) का भुगतान भी बोलीदाता को स्वयं करना होगा।

एसडीएम ने इच्छुक व्यक्तियों से निर्धारित तिथि एवं समय के भीतर आवेदन जमा करने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में उपमंडलाधिकारी कार्यालय पधर की विविध शाखा से संपर्क किया जा सकता है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed