स्थगित

प्रशासनिक कारणों से स्थगित हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती साक्षात्कार

मण्डी: बाल विकास परियोजना अधिकारी, सदर–मंडी जितेंद्र सैनी ने जानकारी दी है कि बाल विकास परियोजना मंडी-सदर के अंतर्गत उप-मंडल सदर के 8 आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए 12 जून 2026 को जारी अधिसूचना के क्रम में 9 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले साक्षात्कार प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार की नई तिथि बाद में निर्धारित कर अलग से सूचित की जाएगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed