उपमुख्यमंत्री 8 जुलाई को ऊना दौरे पर

ऊना:  उपमुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री 8 जुलाई, बुधवार को जिला ऊना के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री प्रातः 10:30 बजे हरोली तहसील के छह गांवों में संचालित नेस्ले इंडिया की एकीकृत ग्राम विकास परियोजना, टाहलीवाल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगल कलां में आयोजित होगा।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री का सायंकाल कसौली होते हुए शिमला प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed