हिमाचल: प्रदेश कांग्रेस करेगी 23 से 25 जुलाई तक जिला व ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों से अपने अपने जिलों व ब्लॉकों में केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,प्रियंका गांधी व अन्य नेताओं पर पुलिस कार्यवाही  के विरोध में 23,24 व 25 जुलाई को धरना प्रदर्शन करने को कहा है।

विनय कुमार ने कहा है कि कांग्रेस देश के युवाओं व छात्रों के हित की लड़ाई से पीछे हटने वाली नहीं । उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह देश के युवाओं की आवाज को सत्ता के बल पर कुचलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस की बर्बरता की कड़ी आलोचना करते  हुए कहा है कि छात्रों,युवाओं का आक्रोश अब दबने वाला नहीं। देश अब भाजपा की तानाशाही भ्रष्टाचार व कुशासन से मुक्त होना चाहता है।  विनय कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि भाजपा की तानाशाही के खिलाफ सभी को एकजुट होकर आगे आएं। कांग्रेस देश के छात्रों, युवाओं की आवाज को दबने नही देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में जिस प्रकार से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है वह बहुत ही चिंताजनक है। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, सीबीएसई व अन्य परीक्षाओं में धांधली से देश की शिक्षा प्रणाली कटघरे में आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री देश के प्रति अपनी जम्मेदारी से भाग रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed