बिलासपुर : खाद्यान्न परिवहन कार्य के लिए दो वर्षों की ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया शुरू
बिलासपुर : खाद्यान्न परिवहन कार्य के लिए दो वर्षों की ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया शुरू
बिलासपुर : भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के थोक भंडार बिलासपुर से हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक भंडार सदर तक खाद्यान्न के परिवहन एवं दुलाई कार्य के लिए वर्ष 2026-27 तथा 2027-28 की अवधि (दो वर्ष) के लिए ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, बिलासपुर बिजेंद्र पठानिया ने बताया कि इस कार्य के लिए इच्छुक एजेंसियां अपनी निविदाएं केवल ई-टेंडरिंग पोर्टल https://hptenders.gov.in के माध्यम से 27 जुलाई, 2026 को सायं 5 बजे तक ऑनलाइन जमा कर सकती हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त अथवा ऑफलाइन माध्यम से भेजी गई किसी भी निविदा पर विचार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्राप्त ऑनलाइन निविदाएं 28 जुलाई को प्रातः 11 बजे उपायुक्त बिलासपुर अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय, बिलासपुर या उनके द्वारा निर्धारित स्थान पर निविदाताओं अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि निविदा प्रक्रिया, पात्रता एवं अन्य शर्तों से संबंधित विस्तृत जानकारी ई-टेंडरिंग पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक एजेंसियां निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें।