बिलासपुर: जिला के भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए सिरसा हरियाणा में प्लाटों का हुआ आवंटन

भाखड़ा बांध विस्थापित एक माह के भीतर उपायुक्त रिसेटलमैंट फतेहाबाद हरियाणा में दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति

बिलासपुर: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए हरियाणा के गांव देसू जोधां तहसील डबवाली, जिला सिरसा में माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के तहत प्लाटों का आवंटन कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में यदि किसी अलाटी भाखड़ा बांध विस्थापित को किसी भी प्रकार की आपत्ति है तो वह एक माह के भीतर कार्यालय उपायुक्त रिसेटलमैंट फतेहाबाद, हरियाणा में दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्लाट आवंटन की अवधि एक माह से अधिक हो जाने पर अंतिम अलाटमैंट की प्रक्रिया को पूर्ण कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गांव देसू जोधां, तहसील डबवाली, जिला सिरसा हरियाणा में 27 भाखड़ा बांध विस्थापितों को प्लाटों का आवंटन किया गया है। जिनमें बड़गांव, तहसील घुमारवीं, बिलासपुर के आज्ञाराम पुत्र हरया राम, इन्द्र पुत्र काहना, चंदू पुत्र काहना, दुर्गा पुत्र काहना, सीता राम पुत्र काहना, अनंत राम पुत्र लाभू, बाली राम पुत्र लाभू, बीरबल पुत्र लाभू, संतराम पुत्र लाभू, खजाना राम पुत्र जंगी, प्रभदयाल पुत्र सुदामा, रामदयाल पुत्र सुदामा, गंगा राम पुत्र सुदामा जबकि ग्राम पंचायत डोहक, तहसील घुमारवीं बिलासपुर के ओम प्रकाश पुत्र सीरी राम, परस राम पुत्र सीरी राम, ज्योति प्रकार पुत्र श्रीराम, भगत राम पुत्र कांशी राम, प्रभा पुत्र सुबा तथा सीता राम पुत्र मुंशी राम शामिल है।

इसी तरह ग्राम बहल फतुआ तहसील घुमारवीं के अछरु पुत्र बान्ना, गांव कथोन घुमारवीं के खजाना पुत्र भोंगी, गांव कुटहेडा घुमारवीं के बलदेव पुत्र हमीरा, रतन सिंह पुत्र कपूरा तथा शेर सिंह पुत्र कपूरा जबकि गांव मटला घुमारवीं के शिवाला चेला गंगागिर मार्फत पुरूषार्थी कमेटी भाखड़ा औस्टीज देसू जोधां शामिल है। इसके अतिरिक्त दो विस्थापित जिला ऊना से सम्बन्धित है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed