हमीरपुर: जिला परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया सोमवार को यहां परिषद के हॉल में सर्वसम्मति से पूर्ण कर ली गई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ की उपस्थिति में पूर्ण की गई इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान वार्ड-9 धमरोल की नवनिर्वाचित सदस्य अनीता शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और वार्ड-12 करेर के नवनिर्वाचित सदस्य गुरदीप सिंह को भी सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुन लिया गया। सर्वसम्मति से निर्वाचन के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने पद की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों के अलावा परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं एडीसी अभिषेक कुमार गर्ग, परिषद की सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी बबीता गुलेरिया भी उपस्थित रहीं।