सोलन: सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत गढ़खल सनावर के प्रधान पद के लिए पूर्णिमा शर्मा 59 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए लेखराज 138 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के लिए गीता देवी 208 मतों से प्रधान पद तथा दिनेश 17 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत जाबली के प्रधान पद के लिए नीलम ठाकुर 11 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए ललित कुमार 421 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कामली के लिए धर्मी देवी 113 मतों से प्रधान पद तथा चन्द्र मनी 175 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कोट के लिए 218 मतों से दीपिका कुमारी प्रधान पद तथा 318 मतों से देवेन्द्र उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कोटला के प्रधान पद के लिए दिनेश 312 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए भूमि दत्त शर्मा 169 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत मेहलों के लिए अमर सिंह 99 मतों से प्रधान पद तथा यश पाल 72 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत रौड़ी के प्रधान पद के लिए राजेश कुमार 96 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए परमिन्द्र सिंह 50 मतों से विजयी घोषित किए गए।