सोलन : सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत आंजी के प्रधान पद के लिए रविन्द्र दत्त 17 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए राकेश ठाकुर 31 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत बसाल के लिए ऋचा 54 मतों से प्रधान पद तथा अभिलाष वर्मा 198 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत भारती के प्रधान पद के लिए खेम चंद 11 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए मीना राम ठाकुर 206 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत बोहली के लिए अतर सिंह 13 मतों से प्रधान पद तथा सुभाष 223 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत चामत भड़ेच के प्रधान पद के लिए ज्ञान चंद 05 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए महेन्द्र सिंह 170 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत चेवा के लिए 105 मतों से रमेश चौहान प्रधान पद तथा 141 मतों से सोहन लाल उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कौरों के प्रधान पद के लिए पदमा देवी 80 मतों से तथा उप प्रधान के लिए रणजीत सिंह 285 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत पड़ग के लिए मीरा देवी 243 मतों से प्रधान पद तथा विक्रांत वर्मा 57 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सन्होल के प्रधान पद के लिए शारदा देवी 238 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए संजय दत्त 10 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सेरबनेडा के लिए रमा देवी 22 मतों से प्रधान पद के लिए विजयी घोषित की गई। इसी पंचायत के उप प्रधान पद के लिए पली राम निर्विरोध चुने गए।
ग्राम पंचायत सेरी के प्रधान पद के लिए रवनीत सिंह 45 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए अजय शर्मा 52 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत शड़याणा के लिए नीरा देवी 17 मतों से प्रधान पद तथा हमेन्द्र कुमार 44 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत शामती के प्रधान पद के लिए टेक चंद 208 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए मनोज कुमार 292 मतों से विजयी घोषित किए गए।