किन्नौर जिला अंडर-21 वॉलीबॉल टीम के चयन ट्रायल 3 जून को

रिकांगपिओ: सहायक आयुक्त व जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी किन्नौर विपन कुमार ठाकुर ने आज यहां बताया कि शिमला अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल-2026 के दौरान आयोजित होने वाली प्रथम एंटी-चिट्टा इंटर-डिस्ट्रिक्ट बॉयज वॉलीबॉल चैंपियनशिप (अंडर-21) में भाग लेने हेतु किन्नौर जिला वॉलीबॉल टीम के चयन का ट्रायल 3 जून, 2026 को आयोजित होगा।

यह चैंपियनशिप जिला खेल परिषद एवं जिला प्रशासन शिमला के सहयोग से 08 जून से 12 जून, 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹1,00,000 की नकद राशि, ट्रॉफी एवं मेडल, उपविजेता टीम को ₹50,000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹25,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट खिलाड़ी (बेस्ट प्लेयर) को ₹5,000 की नकद राशि तथा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को आयोजन समिति की ओर से टी-शर्ट प्रदान की जाएगी।

चयन ट्रायल 03 जून, 2026 को प्रातः 10:00 बजे टी.एस. नेगी डिग्री कॉलेज खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा।

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल में केवल किन्नौर जिले के अंडर-21 वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। पात्रता के अनुसार खिलाड़ी का जन्म 01 जनवरी, 2005 अथवा उसके बाद का होना चाहिए। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ आयु प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की मूल प्रति अनिवार्य रूप से लानी होगी।

उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता अथवा आवास सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed