ताज़ा समाचार

नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगा “बैक टू लाइफ” फिल्म महोत्सव – उपायुक्त

शिमला: अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 के अंतर्गत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देने के उद्देश्य से “बैक टू लाइफ” विषय पर   शिमला ग्रीष्मोत्सव फिल्म फेस्टिवल   2026 आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन 8 जून से 12 जून 2026 तक शिमला में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का महत्वपूर्ण आकर्षण होगा।

जिलाधीश एवं अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष  अनुपम कश्यप ने  बताया कि आज का युवा वर्ग तेजी से नशे और विशेष रूप से सिंथेटिक ड्रग्स “चिट्टा” जैसी घातक प्रवृत्तियों की गिरफ्त में आ रहा है, जिससे परिवार, समाज और भविष्य प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे समय में कला और सिनेमा के माध्यम से जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक है। इसी सोच के साथ “Back To Life” थीम पर लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जागृत करने का एक सशक्त अभियान है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में आशा, पुनर्वास, आत्मविश्वास और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना है। प्रतिभागियों को ऐसी प्रेरणादायक और संवेदनशील लघु फिल्में तैयार करने के लिए आमंत्रित किया गया है, जो नशे से जूझ रहे लोगों के संघर्ष, पुनर्वास और नई जिंदगी की ओर लौटने की यात्रा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करें।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के विद्यार्थी, शौकिया फिल्म निर्माता तथा पेशेवर फिल्मकार भाग ले सकते हैं। फिल्म की अधिकतम अवधि 5 मिनट निर्धारित की गई है तथा फिल्म हिंदी या अंग्रेजी भाषा में होनी चाहिए। प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां 5 जून 2026 से आमंत्रित की जाएंगी तथा फिल्म जमा करवाने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 शाम 7 बजे तक निर्धारित की गई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed