सरकाघाट: आगामी पंचायती राज चुनाव-2026 के मद्देनज़र प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु उपमंडल सरकाघाट में 28 एवं 29 मई 2026 को आयोजित होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस ट्रायल तथा वाहनों की पासिंग प्रक्रिया को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।
उपमंडलाधिकारी (नागरिक) एवं पंजीकरण व अनुज्ञापन प्राधिकारी, सरकाघाट ने बताया कि चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं एवं प्रशासनिक व्यस्तताओं के चलते यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई तिथियों की घोषणा शीघ्र ही अलग से जारी की जाएगी।
प्रशासन ने आम जनता से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की है।