हिमाचल पंचायत चुनाव: 10,854 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित
हिमाचल पंचायत चुनाव: 10,854 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित
हिमाचल: राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन हेतु दिनांक 29.04.2026 को अधिसूचना जारी की गयी थी। नामांकन पत्र भरने का दिनांक 07, 08 व 11 मई, 2026 को निश्चित किया गया था। इन नामांकन पत्रों की जांच पंड़ताल 12 व 13 मई, 2026 को सम्बन्धित रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा की गयी। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 15.05.2026 को नामांकन पत्रों की वापसी के पश्चात् चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गये। नामाकन पत्रों की वापसी के पश्चात 10854 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। जिलावार ब्यौरा निम्न है:-