देश में बढ़ती महंगाई, एलपीजी, तेल की बढ़ती किल्लत से लोग परेशान; केंद्र की मोदी सरकार खाली ज्ञान बांटने में लगे हैं – विनय कुमार

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि देश मे बढ़ती महंगाई,एलपीजी, तेल की बढ़ती किल्लत से लोग परेशान हो चले है और केंद्र की मोदी सरकार और इसके नेता खाली ज्ञान बांटने में लगे है।  एक ओर जहां तेल की बढ़ती कीमतों से दैनिक उपयोग,खाद्यान्नों, दूध, ब्रेड जैसी आवश्यक वस्तुओं के मूल्य आसमान छू रहें है वही एलपीजी गैस सिलेंडर न मिलने से लोगों को खाना बनाने के लिये ईंधन की चिंता भी सताने लगी है।

विनय कुमार ने आरोप लगाया है कि केंद्र की मोदी सरकार ने आम लोगों की बढ़ती समस्याओं के प्रति अपनी आंखें मूंद रखी है। बढ़ती बेरोजगारी से देश का युवा परेशान हो रहा है।

विनय कुमार ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार की ढुलमुल विदेश नीति ने आज देश के सामने एक बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। सोना न खरीदो,विदेश यात्रा न करो,तेल व एलपीजी की खपत कम करो जैसे ज्ञान वांटने वाले प्रधानमंत्री खुद विदेश दौरे पर है। देश की अर्थव्यवस्था, डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमत आज चिंता का विषय बनता जा रहा है।

विनय कुमार ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार को देशहित में तेल उत्पादक देशों से बातचीत कर,अमरीकी दबाव से मुक्त होकर देश में तेल आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने चाहिए, जिससे देश के लोग ईंधन जैसी गंभीर समस्या से पार पा सकें और बढ़ती मंहगाई पर अंकुश लग सके।

—————————————————————————————

विनय कुमार ने प्रदेश भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए कहा है कि यह नेता झूठ बोल कर प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहें है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नगर निकायों के चुनावों में कांग्रेस की भारी जीत ने साबित कर दिया है कि प्रदेश के लोग कांग्रेस के साथ पूरी मजबूती से खड़े है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नगर निकायों के चुनावों में जीत के दावे पूरी तरह से झूठे है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल झूठ बोल कर अपनी साख बचाने में लगे है।  कांग्रेस ने  47 नगर निकायों के चुनावों में 32 शहरी निकायों के चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इससे भी अधिक शहरी निकायों अपने अध्यक्ष बनाएगी,क्योंकि जहां एक दो की कमी रह गई है वहां कई निर्दलीय कांग्रेस को  अपना समर्थन देने को तैयार है। उन्होंने दावा किया है कि प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव पूरे होने के बाद कांग्रेस की संख्या बढ़ेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed