पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

बिलासपुर: दो लोग 4 किलोग्राम चरस के दो लोग साथ गिरफ्तार

हिमाचल: प्रदेश में चार किलोग्राम चरस व 256 ग्राम चिट्टा के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बिलासपुर जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में नम्होल पुलिस चौकी को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल्लू जिले के दो लोगों को चार किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गत दिवस पुलिस चौकी नम्होल के प्रभारी उपनिरीक्षक हरीश कुमार अपनी टीम के साथ ब्रह्मपुखर क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर नम्होल में एक संदिग्ध बोलेरो गाड़ी (एचपी 92ए-2192) को जांच के लिए रोका गया। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार 2 व्यक्तियों के कब्जे से कुल 4 किलो चरस बरामद की गई। आरोपियों की पहचान धनी राम (52) निवासी जलैहर डाकघर सराहन तहसील निरमंड जिला कुल्लू तथा मदन लाल (32) निवासी रूबा डाकघर आनी तहसील आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के विरुद्ध थाना बरमाणा में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस चौकी नम्होल के प्रभारी उपनिरीक्षक हरीश कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद की गई चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed