CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित; दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला ने रचा सफलता का नया इतिहास

शिमला: कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में दयानंद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया। वि‌द्यालय का समय परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। तीनों संकायों विज्ञान, वाणिज्य एवं कला’ के वि‌द्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर वि‌द्यालय को गौरवान्वित किया।

वाणिज्य संकाय में मृदुल शर्मा ने 97.4% अंक प्राप्त कर सभी संकायों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्या  अनुपम ने सभी मेधावी छात्रों, अभिभावकों और स्कूल के समर्पित शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

राघव अग्रवाल (वाणिज्य संकाय तथा शेफाली वर्मा (कला संकाय) ने 97% अंक अर्जित कर ‌द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं आर्यन शर्मा (नॉन मेडिकल), रचित कुमार वशिष्ठ (नॉन मेडिकल), शानवी वसू (कला संकाय) ने 96.2% अंक अर्जित कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

इसके साथ ही 23 वि‌द्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रकार वि‌द्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा।

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण छा गया। अभिभावकों ने भी विद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया।

वि‌द्यालय की प्रधानाचार्या  अनुपम  ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा “यह सफलता केवल अंकों की उपलब्धि नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल है। हमारे वि‌द्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और सतत प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। वि‌द्यालय परिवार को अपने वि‌द्यार्थियों पर गर्व है और हमें पूर्ण विश्वास है कि वे भविष्य में भी राष्ट्र एवं समाज का नाम गौरवान्वित करेंगे।”

वि‌द्यालय प्रबंधन ने सभी सफल वि‌द्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी तथा वि‌द्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed