धर्मपुर में तीन जिला परिषद वार्डों से दाखिल सभी 12 नामांकन पत्र वैध घोषित

धर्मपुर: धर्मपुर विकास खंड के अंतर्गत आने वाले तीन जिला परिषद वार्डों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया मंगलवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई।

यह जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि जिला परिषद के वार्ड संख्या 32-सरी, 34-टिहरा तथा 35-सोहर से कुल 12 महिला उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी नामांकन पत्रों की गहन जांच की गई, जिनमें सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 और 15 मई को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। नाम वापसी प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे तथा अंतिम उम्मीदवार सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed