हिमाचल : डाक विभाग ने एक सप्ताह में खोले 18400 बचत बैंक खाते

शिमला: 8 जुलाई  को “डाक अदालत” 

शिकायतकर्ता अपनी शिकायतचीफ पोस्टमास्टर जनरल, हि.प्र. सर्किल, शिमला को 5 जुलाई तक अवश्य भेजें

शिमला: चीफ पोस्टमास्टर जनरल, हि.प्र. सर्किल, शिमला, द्वारा सूचित किया जाता है कि हिमाचल प्रदेश के परिमण्डल कार्यालय तथा अधीनस्थ सभी प्रवर अधीक्षक/अधीक्षक डाकघरों के मण्डलीय कार्यालयों में “डाक अदालत” 8 जुलाई  को दोपहर 11:00 बजे आयोजित होनी निश्चित हुई है। इस दिन अदालत जनता की डाक सम्बन्धी शिकायतें सुनेगी।

यदि ऐसी कोई शिकायत हो तो उसे सहायक पोस्टमास्टर जनरल (जन शिकायत), कार्यालय चीफ पोस्टमास्टर जनरल, हि.प्र. सर्किल, शिमला-171009 को अथवा सम्बन्धित क्षेत्र के प्रवर अधीक्षक/अधीक्षक डाकघर को 5 जुलाई  तक अवश्य भेजें।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed