सुंदरनगर: सुंदरनगर में पंचायत चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद सदस्य पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। छंटनी के दौरान दाखिल सभी 10 नामांकन पत्र वैध पाए गए।
सहायक निर्वाचन अधिकारी अमर नेगी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 15 मई को सायं 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उसी दिन शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि संबंधित जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई को प्रातः 7 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतों की गिनती 31 मई को होगी।
उन्होंने जानकारी दी कि जिला परिषद मंडी के अंतर्गत तीन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। निर्वाचन क्षेत्र 19-डैहर से प्रेम सिंह, नागराज, भानु प्रकाश शर्मा, रोशन लाल एवं कर्म चंद, निर्वाचन क्षेत्र 20-सलापड़ से मोहित ठाकुर और राजकुमार, जबकि निर्वाचन क्षेत्र 21-खिलड़ा से चमन राही, अमरू राम तथा नारायण सिंह शामिल हैं।