जोगिंद्रनगर में तीन जिला परिषद वार्ड के नामांकन पत्रों की हुई जांच, सभी 20 अभ्यर्थियों के नामांकन पाए गए सही
जोगिंद्रनगर में तीन जिला परिषद वार्ड के नामांकन पत्रों की हुई जांच, सभी 20 अभ्यर्थियों के नामांकन पाए गए सही
जोगिंदर नगर: जोगिंदर नगर में तीन जिला परिषद वार्ड के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान भरे गए सभी 20 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। अब इच्छुक आवेदक 15 मई को सायं 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके उपरांत चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
इस बात की पुष्टि करते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए जारी शेड्यूल के अंतर्गत आज जोगिंदर नगर में तीन जिला परिषद वार्ड सदस्यों के चुनाव को लेकर दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान प्राप्त सभी 20 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक 15 मई सायं तीन बजे से पहले तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन नाम वापसी के उपरांत चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह (प्रतीक) का आवंटन किया जाएगा। जबकि संबंधित जिला परिषद वार्डों के लिए ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति सदस्यों के साथ तीन चरणों में 26, 28 व 30 मई को प्रातः 7 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। जबकि मतों की गिनती 31 मई को की जाएगी।
*इन 20 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र पाए गए सही*
जोगिंदर नगर में तीन जिला परिषद सदस्यों के लिए 20 लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे हैं तथा जांच के दौरान सभी सही पाए गए हैं। जिनमें भड़याड़ा जिला परिषद वार्ड से अमर सिंह, अजय कुमार, बलवीर सिंह, शेष राम, विजय कुमार, विशाल सिंह, कश्मीर सिंह, केहर सिंह, राकेश कुमार व कुशाल भारद्वावाज, नेरघरवासड़ा जिला परिषद वार्ड से दक्षा देवी, बिंदु बाला, हिमा देवी व अनीता जबकि लांगणा जिला परिषद वार्ड से राखी देवी, रजनी देवी, रीमा देवी, प्रियंका सकलानी, मीना देवी व नीशा राणा शामिल हैं।