हिमाचल: राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा 51 शहरी निकायों के सामान्य निर्वाचन हेतु दिनांक 21.04.2026 को अधिसूचना जारी की थी। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 06.05.2026 को नामांकन पत्रों की वापसी के पश्चात् चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए गये, मतदान 17 मई, 2026 को प्रातः 7 बजे से सांय 3 बजे तक ई.वी.एम. के माध्यम से करवाया जाएगा। 51 शहरी निकायों में कुल 1426 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे जिसमें 32 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गये है जबकि 1394 नामांकन पत्र स्वीकृत किए गये हैं। जिलावार चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों का ब्यौरा निम्न हैः-
जिला मंडी की नगर पंचायत करसोग के वार्ड नंबर 7 में कोई भी नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। जबकि नगर निगम मंडी के वार्ड न0.14 में 4 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे लेकिन सभी अभ्यर्थियों द्वारा अपने नामांकन पत्र वापिस लिए गये हैं। इसके अतिरिक्त आज नगर परिषद् रोहडू व नगर पंचायत नारकंडा के लिए नामांकन पत्र भरने का द्वितीय दिनांक था। प्रथम दिन को नगर परिषद् रोहडू में 4 व नगर पंचायत नारकंडा में कोई भी नामांकन पत्र दर्ज नहीं किया गया। जबकि आज दूसरे दिन दोनों नगरपालिकाओं में पांच-पांच नामांकन प्राप्त हुए हैं।