मण्डी: नाम वापसी के अंतिम दिन 11 उम्मीदवारों ने वापस लिए नाम, अब 42 प्रत्याशी मैदान में

मण्डी: नगर निगम मंडी के पार्षद चुनावों के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन 11 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इसके बाद अब नगर निगम मंडी के 15 वार्डों में कुल 42 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। सभी निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं।

वार्ड नंबर-1 खलियार से गौरव, टेक चंद और विवेक ने अपने नाम वापस लिए। वार्ड नंबर-7 तल्याड़ से सुदेश और अभिनव, वार्ड नंबर-11 समखेतर से वरूण तथा वार्ड नंबर-12 से योगेश कुमार ने नाम वापस लिया। वहीं, वार्ड नंबर-14 बैहना से कृष्ण भानु, गुरवचन सिंह, धन देव और मनसा राम ने अपने नामांकन वापस लिए।
वार्ड नंबर-1 से 13 की सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रूपिन्द्र कौर ने बताया कि इन 13 वार्डों से कुल 7 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए हैं। अब इन वार्डों में 39 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ रहे सभी निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं।

वहीं, वार्ड नंबर-14 और 15 की सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि वार्ड नंबर-14 बैहना से चार उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए हैं, जबकि वार्ड नंबर-15 दौंहदी से किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed