फौजियों पर टिप्पणी को लेकर इन्फ्लुएंसर के खिलाफ शिकायत..
फौजियों पर टिप्पणी को लेकर इन्फ्लुएंसर के खिलाफ शिकायत..
सिरमौर : जिला सिरमौर की एक इन्फ्लुएंसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नौहराधार तहसील के देवा मानल गांव की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर पर भारतीय सेना के जवानों पर टिप्पणी करने का आरोप है। इस वीडियो के वायरल होने पर देशभर से प्रतिक्रिया आने लगी तो इशिता ने अपने फेसबुक पेज से इसे डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक यह वीडियो सैकड़ो बार बार शेयर हो चुका था तथा कई लोगों ने इसे डाउनलोड कर सबूत के तौर पर रख लिया इसके बाद इशिता पुंडीर ने एक अन्य वीडियो बनाकर फौजियों से माफी भी मांगी। गुरुवार को राजगढ़ पुलिस थाना में पहुंचकर भूतपूर्व सैनिक संगठन राजगढ़ के पदाधिकारियों ने इशिता पुंडीर द्वारा फौजियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में शिकायत दर्ज करवाई। साथ ही इशिता पुंडीर के अकाउंट की भी जांच की मांग की।वहीं, सरकाघाट में हिमाचल कांग्रेस महासचिव यदोपति ठाकुर की शिकायत पर भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है।