हिमाचल: प्रदेश सरकार ने यौन उत्पीड़न मामलों में तीन सहायक प्रोफेसरों की सेवाएं समाप्त कर दीं। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई नादौन कॉलेज (हमीरपुर), चौड़ा मैदान कॉलेज (शिमला) और फाइन आर्ट्स कॉलेज (शिमला) से जुड़े मामलों में जांच पूरी होने के बाद की गई है। अनिल कुमार सहायक प्रोफेसर (रसायन विज्ञान) राजकीय महाविद्यालय नादौन, वीरेंद्र शर्मा सहायक प्रोफेसर (गणित) राजीव गांधी डिग्री कॉलेज चौड़ा मैदान शिमला और पवन कुमार सहायक प्रोफेसर (डांस-कथक) फाइन आर्ट कॉलेज चौड़ा मैदान शिमलामें तैनात थे। इन तीनों को अपने-अपने कॉलेजों में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया है। इसके बाद, सेक्रेटरी एजुकेशन राकेश कंवर ने पवन कुमार, अनिल कुमार और वीरेंद्र शर्मा को बर्खास्त कर दिया।