पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

मण्डी: सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की हत्या …

मण्डी: हिमाचल प्रदेश के जिला मण्डी में कॉलेज जा रही छात्रा की एक युवक ने निर्मम हत्या कर दी। 19 वर्षीय सिया गुलेरिया पुत्री जोगिंद्र कुमार गांव नैण डाकघर गोपालपुर तहसील सरकाघाट जिला मंडी घर से कॉलेज के लिए निकली थी। घर से एक किलोमीटर की दूरी पर ही युवती पर युवक ने दराट से हमला कर दिया। घर से एक किलोमीटर की दूरी पर ही युवती पर युवक ने दराट से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि एक युवक हुड पहनकर आया और उसने दराट से युवती की गर्दन पर हमला कर दिया। जिसने पहले युवती की बाजू पर वार किया, जिससे वह नीचे गिर गई। इसके बाद उसने गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है आरोपित उसी गांव का निवासी है, जहाँ वारदात के बाद अंडरग्राउंड हो गया था। पुलिस पूछताछ करते हुए व कड़ियां जोड़ते हुए आरोपित तक पहुंच गई। जिस जगह यह वारदात हुई है, वहां आसपास पेड़ हैं व कुछ दूरी पर एक घर है। सड़क पर वारदात के वक्त कोई नहीं था। बताया जा रहा है लोग युवती की चीख सुनकर उस और आए तो आरोपित फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सरकाघाट पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है आरोपित वारदात के बाद गेहूं के खेतों में जाकर छिप गया था, जिसे ग्रामीणों ने देख लिया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और युवक को पकड़ लिया, इतने में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  सीसीटीवी फुटेज से आरोपित की पहचान कर पुलिस ने लोगों की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित नशे का आदी बताया जा रहा है। हत्या क्यों की अभी इसका पता नहीं चला है। आरंभिक पूछताछ में उसने गुनाह माना है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed