सरकाघाट के इन क्षेत्रों में 29 मार्च बिजली रहेगी बंद

बरच्छवाड़ सब स्टेशन में मरम्मत कार्य के चलते 29 मार्च बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

सरकाघाट: 33 केवी सब स्टेशन बरच्छवाड़ में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 29 मार्च को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल भद्रवाड़ ई. हंस राज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रात: 9 बजे से सायं 05:00 बजे तक सभी 11 केवी फीडरों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सरकाघाट, गोपालपुर, मोहिं, मसेरन, टीहरा, ओल्ड रिस्सा, न्यू रिस्सा तथा धर्मपुर—के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इसके साथ डबरोग, बेहड़, सरकाघाट, लाका, कराडी, पपलोग, नौनु, रोपड़ी, रिस्सा चौक, ब्रारता, बाग, बरच्छवाड़, तताहर, नबाही, मोहीं, गोपालपुर, डली, दारपा, रखोह, भुआनी और कांगू ग्लू सहित अनेक क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

रखोटा में मरम्मत कार्य के चलते 29 मार्च को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

सरकाघाट: 33 केवी सब स्टेशन रखोटा में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 29 मार्च को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल भद्रवाड़ ई. हंस राज ने बताया कि 29 मार्च को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक सभी 11 केवी फीडरों के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान भद्रवाड़, मसेरन, पिंगला, जमनी, चंदेश तथा रखोटा सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी।

सहायक अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed