ताज़ा समाचार

समयबद्ध पेंशन के लिए पात्र लाभार्थी बैंक व डाकघर बचत खाते आधार से जुड़वाएं

शिमला: राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ ऑनलाइन माध्यम द्वारा लाभार्थियों के आधार से जुड़े (सीड) बैंक व डाकघर बचत खातों में किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिन पेंशनरों कों डाकघर व बैंक बचत खातों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है, वह खातों को आधार से जुड़वाकर पेंशन की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करें।  
उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थी इस योजना का अविलम्ब लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक वर्ष के अप्रैल व सितम्बर माह में नवीनतम छःमाही जीवन प्रमाण पत्र, बी.पी.एल. एवं आय प्रमाण पत्र सहित चिकित्सा प्रमाण पत्र (जिसमें लाभार्थी का दीर्घकालीन उपचार लिखा हो) को सक्षम प्राधिकारी द्वारा सत्यापित कर himparivar.hp.gov.in/ekalyan पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए नज़दीकी तहसील कल्याण अधिकारी व ज़िला कल्याण अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed