20 फरवरी को सोलन के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद…

हिमाचल:  प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 20 फरवरी, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अधिशाषी अभियंता सोलन विपुल कश्यप ने दी।

विपुल कश्यप ने कहा कि 20 फरवरी, 2026 को प्रातः 10.30 बजे से सांय 05.00 बजे सरीता विहार, चामुंडा कॉलोनी एवं डी.ए.वी. स्कूल कथेड़ सोलन के आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed