कुल्लू: खंड चिकित्सा अधिकारी, आनी ने जानकारी दी कि, उक्त कार्यालय ने विभिन्न पंचायतों/वार्डों में आशा कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इन पदों पर केवल स्थाई महिला निवासी ही आवेदन कर सकती हैं, जिसकी पुष्टि संबंधित वार्ड के सचिव/कार्यालय अधिकारी (ग्रामीण विकास विभाग) द्वारा जारी प्रमाण पत्र से की जानी चाहिए।
आवेदन करने वाली महिला की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए, और चयन में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उम्मीदवार को स्थानीय बोली बोलने में सक्षम होना चाहिए।
आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र , आयु/जमा प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बैंक खाते की प्रति, बी.पी.एल./ए.पी.एल./अंत्योदय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), वैवाहिक स्थिति से संबंधित आवश्यक दस्तावेज (जैसे पति की मृत्यु प्रमाण पत्र), परिवार रजिस्टर की नकल, हिमाचल बोनाफाइड और दो पासपोर्ट साइज़ फोटो संलग्न करना अनिवार्य है।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर, 2025 को शाम 04:00 बजे तक है।
आवेदन पत्र खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, आनी, जिला कुल्लू (हि.प्र.) में जमा करवाए जा सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों का चयन विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, आनी से संपर्क कर सकते हैं।