ताज़ा समाचार

हिमाचल: प्रदेश में मौसम के खराब होने के आसार

हिमाचल: प्रदेश में मौसम खराब होने के आसार..

हिमाचल: प्रदेश के कई भागों में 6 -7 अप्रैल को गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व सोलन में 6 और 7 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई जा रही  है।

मौसम विभाग के अनुसार 8  अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस कारण 11 अप्रैल तक प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी जबकि कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। जिससे आने वाले दिनों में तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

9 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले में एक-दो स्थानों पर तथा 10 और 11 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 10 और 11 अप्रैल को निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। सप्ताह के शेष दिनों में राज्य में  शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed