सुंदरनगर के महादेव विद्युत अनुभाग के विभिन्न क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद

महादेव विद्युत अनुभाग के अंतर्गत 25 जून को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

सुंदरनगर: विद्युत उपमंडल सुंदरनगर के अंतर्गत आने वाले विद्युत अनुभाग महादेव में विद्युत लाइनों के साथ लगे पेड़ों की कटाई-छंटाई एवं आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते वीरवार 25 जून, 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सुंदरनगर ई. राजन गौर ने बताया कि इस दौरान 22 केवी केरन फीडर से जुड़े क्षेत्रों घांगल, सकराह, नेरी, खतरवाड़ी, चांबी, कांगर, सुसन, केरन तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मौसम एवं अन्य परिस्थितियों के अनुसार कार्य कार्यक्रम में परिवर्तन किया जा सकता है।

सुंदरनगर: महादेव विद्युत अनुभाग के विभिन्न क्षेत्रों में 27 जून को बिजली रहेगी बंद

सुंदरनगर: सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सुंदरनगर ई. राजन गौर ने जानकारी दी कि विद्युत अनुभाग महादेव के अंतर्गत 22 केवी बैक महादेव फीडर पर लाइनों के साथ लगे पेड़ों की कटाई-छंटाई एवं आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा।

इस कारण शनिवार 27 जून को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक पलौहटा, स्यांजी, द्रमन, अवाह, कुठाहीं, सेरड, गंडोली, घोड़ीपधर, मजरोट तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मौसम एवं अन्य परिस्थितियों के अनुसार कार्य में परिवर्तन संभव है। असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त किया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed