25 जून को धर्मपुर व टीहरा फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद…

सरकाघाट: विद्युत उप-मंडल सरकाघाट के अंतर्गत 11 केवी धर्मपुर फीडर तथा 11 केवी टीहरा फीडर की एचटी लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई एवं आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 25 जून, 2026 को संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता विद्युत उप-मंडल सरकाघाट ई. हंस राज ने बताया कि कार्य के दौरान अपर बेहड, जसमाई, सरोर, अल्याणा, गदयारा, परसदा, पपलोग, दमसेहडा, नौनू, हवानी, रौपड़ी, रखोह, टीकरी, गध्यानी, दारपा, बदार, डोडर, बसंतपुर, पनिहौर, कलोट, सैन, चुंगीनाका, लोअर बकारटा तथा धाड़ क्षेत्र में सुबह 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित तिथि को मौसम प्रतिकूल रहता है तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग एवं आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed