शिमला: शोघी में बस की चेकिंग के दौरान 11 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

शिमला: शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला की टीम ने पुलिस पोस्ट शोघी के नजदीक बस की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से लगभग 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। मामले में बस की सीट पर बैठे विजय ठाकुर पुत्र  शामेन्द्र सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी कुमारसैन, जिला शिमला के कब्जे से कुल 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में अभियोग संख्या 242/2026 5 नवंबर के तहत धारा 21 ND&PS Act में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तारियां किया गया है तथा न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed