शिमला के धामी में मनाया पत्थर मेला; भद्रकाली मां को लगाया तिलक

शिमला: राजधानी शिमला के नजदीक धामी क्षेत्र में सदियों पुरानी धार्मिक पारंपरिक पत्थर मेले में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी का अनोखा आयोजन हुआ। इस ऐतिहासिक मेले को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। करीब 25 मिनट तक एक-दूसरे पर पत्थर बरसाते रहे। जैसे ही जमोगी खुंद के महेश वर्मा के गाल पर पत्थर लगा और उनके शरीर से रक्त निकला और पत्थरबाजी रोक दी गई। इसके बाद उसी रक्त से मां भद्रकाली के मंदिर में तिलक करने की रस्म पूरी की गई।

राजधानी शिमला से करीब 30 किलोमीटर दूर धामी के हलोग में पत्थरों का अनोखा मेला लगता है। सदियों से मनाए जा रहे इस मेले को पत्थर का मेला या खेल कहा जाता है। दीपावली से दूसरे दिन मनाए जाने वाले इस मेले में दो समुदायों के बीच पत्थरों की जमकर बरसात होती है। जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में आसपास गांव के लोग पहुंचते है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed