पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

शिमला में बस सवार युवक से 10 ग्राम चिट्टा बरामद

शिमला: शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विशेष सैल शिमला की टीम ने बस में सवार एक युवक से करीब 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। 17 सितंबर को स्पेशल सैल शिमला की टीम गश्त पर थी। तभी रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रोहित पुत्र लाल चंद, निवासी जिला किन्नौर, आयु 31 वर्ष, एक बस में भारी मात्रा में चिट्टा/हेरोइन लेकर शिमला की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी की गई। उक्त बस के सोलन की तरफ से आने पर पुलिस टीम ने बस की चैकिंग की। चैकिंग के दौरान सीट पर बैठे रोहित के कब्जे से पिट्ठू बैग बरामद हुआ। बैग की तलाशी लेने पर एक पारदर्शी प्लास्टिक पाउच मिला, जिसमें हल्के भूरे रंग के पदार्थ की दो डलियां थीं। उक्त पदार्थ चिट्टा/हेरोइन पाया गया, जिसका कुल वजन 10 ग्राम था। इस संबंध में पुलिस थाना पश्चिमी शिमला में अभियोग संख्या 191/2026, अधीनधारा 21 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed