ताज़ा समाचार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मण्डी जिला के करसोग उपमंडल के प्रवास पर..

करसोग: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मंडी जिला के करसोग उपमंडल के प्रवास पर आ रहे हैं। जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा मंत्री 3 नवम्बर, 2026 को सायंकाल करसोग के चिंडी विश्राम गृह पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि ठहराव होगा। 4 नवम्बर, 2026 को शिक्षा मंत्री प्रातःकाल लगभग 10.30 बजे करसोग डिग्री काॅलेज में निर्मित लाईब्रेरी ब्लाॅक एवं सीबीटी सेंटर का शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत, वे करसोग काॅलेज में ही सरदार पटेल विश्वविद्यालय के यूथ फेस्टिवल ग्रुप-4 (थिएटर) के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। इसी दिन दोपहर बाद वे शिमला के ठियोग के लिए प्रस्थान करेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed