जोगिंदर नगर: इंडेन गैस एजेंसी जोगिंदर नगर द्वारा नवंबर 2026 माह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए रूट चार्ट निर्धारित किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिंदर नगर मनीष चौधरी ने बताया कि निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार 2 नवंबर को नगर परिषद जोगिंदर नगर, 3 नवंबर को द्रुबल, लोअर द्रुबल, लडवान, जोन, कुनकर, चडोंझ व भरमेरा में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 4 नवंबर को कुराटी, ढगोन, गर्थोली, पोहली, खारसी, पिपली, कुटेहड़ा, संआ, बैला, रोहटा, सपेडु, सरमाणा, अलमरा, भरोला, जटेहर, कुठेहरा व दंदेहड़ में, जबकि 5 नवंबर को लोअर जोन, झमेहड़, चक्का, चक्का से कढ़ेरनु, पाबो, बनोन, त्रेम्बली, कोलंग, गॉथला, लखनोट, नेरी-लांगना, खड़ीहार, सलेरा व फोगला में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति होगी।
इसी प्रकार 6 नवंबर को नागनाला, द्राहल, बसाही, मकरीड़ी, भडयाडा, निचला भडयाडा, कमहेड, चलारग, दरकोटी, कुफरू व मोर चक्का तथा 7 नवंबर को बल्ही, बल्ह, बनौण, बाबा कुटिया जोल, जगेहड़ा, जौली, मछ्याल, भचकेड़ा, टिकरू व ककड़ेना में गैस सिलेंडर वितरित किए जाएंगे। 9 नवंबर को नगर परिषद जोगिंदर नगर क्षेत्र में आपूर्ति होगी।
10 नवंबर को अप्रोच रोड, कुपड़, हरनाला, हार, आरठी, निचला गरोरू, सामुदायिक भवन, छपरोट व शानन, जबकि 11 नवंबर को हराबाग, ब्रिज मंडी, गलू, छानग, पंजआगना, वाया सिंगला अस्पताल जिमजिमों, गलू पट, दुल-बनाड व अध्वाङ में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जाएगी।
12 नवंबर को बालकरूपी, घमरेड़, मझवाड़, दारट बगला, भरोलू वाया जालपा रोड, अपर घमरेड़ व मकडेना तथा 13 नवंबर को पहलून, झलवान, सेरू, झलवान हार, जलपेहर, बनाई हार, भठा, मसौली, लिंक रोड, खुद्दर व छत्तर स्कूल से खोवाड़ा में आपूर्ति की जाएगी। 14 नवंबर को मझारनू, कुफरू, स्युरी, नेर, बस्सी, मनोह, मछ्यालू, भलैन्द्रा, भजडू, बडोन, कुडणु व बनेहड़ में गैस सिलेंडर वितरित होंगे। 16 नवंबर को नगर परिषद जोगिंदर नगर में आपूर्ति की जाएगी।
इसी क्रम में 17 नवंबर को भराडू, बिहू टिक्कर, छम्ब व गडूही, 18 नवंबर को कस, लोअर कस, बटोहलू, कोठी, अलगावाडी, सरस्वती स्कूल व चनेहड़ से लोअर बिहूं लांगा, जबकि 19 नवंबर को घटा, मोहनघाटी, राडा भखेड़, एहजू, खोली, रोपड़ी व कलेहडू में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति होगी। 20 नवंबर को मटरू, सुजा, भजराला, भटवाड़ा व संद्रहल तथा 21 नवंबर को सियुन, बदेहड़, ठारू, भैरू, चांजरा, सतेंन, अप्पर मच्केहड़ व बीड रोड में गैस सिलेंडर वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को सुकाबाग, पस्सल, बीड, कालोनी, टिक्करी, मशेहरा, खज, चोगान, चौतरा, तिब्बती कालोनी व हार वाया चौंतरा में, 24 नवंबर को बजगर, लदरूही, भडयाडा, बरनाहू, धनैतर, पातक, अप्पर ढेलु, खलेही, हरड बेहडू, डकबगडा, भगेहड़, गद्याडा व घोडन में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जाएगी।
25 नवंबर को लोअर ढेलू, ढेलू, वार्ड नंबर-4, योरा व कर्मणि बस्ती टिकरू, 26 नवंबर को भालारीडा, आडू, सालंग, चांदनी, ठठरी, बालोहल, कुटखेतडू, शहीद प्रताप चौक व भचकैडा से सालंग ख्वाडा, जबकि 27 नवंबर को डोहग, सारली, सैथल, कोहरा व द्रोब्डी में गैस सिलेंडर वितरित किए जाएंगे। 28 नवंबर को लोअर चौंतड़ा, सग्नेहड़, राजा, चौकी, त्रामट, अप्पर चक्का, हार व सरोहली तथा 30 नवंबर को नगर परिषद जोगिंदर नगर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जाएगी।
एसडीएम ने बताया कि निर्धारित तिथि को किसी कारणवश गैस आपूर्ति वाहन संबंधित क्षेत्र में नहीं पहुंच पाता है तो अगले दिन वहां गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जाएगी। वहीं, कच्ची सड़कों वाले क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार गैस सिलेंडर प्राप्त करने की अपील की है।