रिकांग पिओ: बाल विकास परियोजना अधिकारी, कल्पा के अधीनस्थ विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2 तथा सहायिका के 4 पद भरे जाएंगे। ग्राम पंचायत कामरू के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कूपा तथा ग्राम पंचायत सापनी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र बटूरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्र रोगी, तेलंगी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र तरख्वा, बारंग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र लोअर बारंग तथा आंगनबाड़ी केंद्र पूर्वनी में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद भरे जाएंगे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्पा सुभद्रा देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पदों के लिए साक्षात्कार 7 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे उपमंडलाधिकारी कार्यालय, रिकांग पिओ में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी अपने आवेदन 6 अक्तूबर को सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, कल्पा स्थित रिकांग पीओ में जमा करना सुनिश्चित करें।














