ताज़ा समाचार

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महारैली में उमड़ा जनसैलाब; देश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू – विनय कुमार

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महारैली में उमड़ा जनसैलाब से साफ हो गया है कि देश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। देश अब किसी भी कीमत पर लोकतंत्र व संविधान से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं करेगा।
विनय कुमार ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि भाजपा की पदयात्रा देश की समस्याओं व वोट चोरी से लोगों का ध्यान बांटने का असफल प्रयास था।
विनय कुमार ने कहा कि जो राजनैतिक दल लोगों की आस्थाओं से खेलता रहा है जिस पर राम मंदिर से दान की करोड़ो की चोरी के आरोप लगे हो वह कभी भी देश हितेषी व जनहितेषी नही हो सकता।
विनय कुमार ने कहा कि आज देश की चुनाव प्रक्रिया को भाजपा ने पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में पदयात्रा के नाम पर ज्ञानेश कुमार को बचाने का प्रयास कर रही है। एसआईआर के नाम पर लोकतंत्र में 13 करोड़ भारतीय नागरिकों को घुसपैठिया बता कर उन्हें चुनाव मतदान से बेदखल करने का जो घोर अपराध भाजपा के साथ मिलकर ज्ञानेश कुमार ने किया है उसके लिए उन्हें कभी माफ नही किया जा सकता।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed