भूतपूर्व और सेवारत सैनिकों के बच्चों की उच्च शिक्षा और कोचिंग के लिए स्कॉलरशिप

हमीरपुर : सैनिक कल्याण विभाग की ओएसडी दीप्ति मंढोत्रा ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के बच्चों को स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स करवाने तथा यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतिष्ठित परीक्षाओं की कोचिंग हेतु चंडीगढ़ की विद्या ज्योति ऐजूवर्सिटी ने भारतीय थल सेना के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किया है। दीप्ति मंढोत्रा ने बताया कि इस एमओयू के अनुसार विद्या ज्योति ऐजूवर्सिटी भूतपूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के बच्चों को विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर कोर्सों तथा कोचिंग पर 30 से 60 प्रतिशत तक छूट या स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि पात्र एवं इच्छुक युवा इसका ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed