ताज़ा समाचार

शिमला: रिज पर स्थापित होगी स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

हिमाचल : प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की ऐतिहासिक रिज मैदान पर हिमाचल निर्माता के साथ में प्रतिमा स्थापित की जाएगी।  इस प्रतिमा को स्थापित करने का पूरा खर्च राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन करेगी। यह जानकारी नई बनी इस फाउंडेशन के चेयरमैन और प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यहां पत्रकारों के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि 23 जून 2025 को उनकी जयंती के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। प्रतिमा को स्थापित करने के लिए सरकार कोई पैसा खर्च नहीं करेगी। प्रतिमा स्थापित करने की सभी सरकारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है और इस साल 23 जून को वीरभद्र सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से दौलत सिंह पार्क में इस प्रतिमा का अनावरण करवाया जाएगा। प्रतिमा का निर्माण रिज पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार से ही करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समर्थक और उन्हें दिल से प्यार और सम्मान देने वालों की भावनाओं को देखते हुए प्रतिमा स्थापित करने के साथ लगातार उन लोगों से जुड़े रहकर प्रदेश और समाज हित के कार्य करने के लिए अलग से यह फाउंडेशन बनाई गई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed