पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

मण्डी: युवती का पंजाब के नंगल नहर में मिला शव, आरोपी गिरफ्तार

मंडी/चंडीगढ़: पंजाब के पटियाला की भाखड़ा नहर में हिमाचल की युवती का शव मिला है। मृतका की पहचान हिमाचल के मंडी जिले के जोगिंदर नगर निवासी के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने मोहाली पुलिस में तैनात प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे 27 जनवरी तक 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। युवती का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर मंडी स्थित उसके गांव में कर दिया गया।

20 जनवरी की शाम से ही युवती लापता थी। पुलिस जांच में पता चला कि युवती की फतेहगढ़ साहिब निवासी युवक से दोस्ती थी। 20 जनवरी की शाम को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में युवती आरोपी प्रेमी के साथ जाती हुई दिखाई दी थी। हालांकि बाद में उसका मोबाइल फोन बंद हो गया था। परिजनों ने पुलिस को बेटी के लापता होने की सूचना दी थी। मंगलवार को युवती का शव नंगल नहर में अर्धनग्न हालत में मिला। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और बुधवार को युवती की पहचान करने के बाद पोस्टमार्टम करवाया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस अधिकारी डीएसपी राजकुमार गिल ने कहा कि इस मामले में श्री फतेहगढ़ साहिब के गांव मामूपुर का रहने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। युवती एयर होस्टेस बनने की ट्रेनिंग ले रही थी। जानकारी के अनुसार युवती 3 साल से चंडीगढ़ में रहकर एयर होस्टेस की पढ़ाई कर रही थी और वहां पीजी में रह रही थी। डीएसपी  ने कहा कि निशा की बहन रितु सोनी के बयानों के आधार पर ही युवराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रितु ने कहा है कि युवराज उसकी बहन को ब्लैकमेल किया करता था। उसे 20 जनवरी देर शाम अपने साथ लेकर गया और उसकी बहन को पथरेली पुल जिला रूपनगर से नहर में धक्का देकर मार दिया है।

इस मामले में युवती के प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed