प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की 18 अन्य ब्लॉक अध्यक्षों की दूसरी सूची जारी

शिमला: प्रदेश कांग्रेस कमेटी  ने द्वारा आज 18 अन्य ब्लॉक अध्यक्षों की दूसरी सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस  मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने 18 अन्य ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इंदौरा ब्लॉक का ओम प्रकाश कटोच, ज्वाली का मूलक सिंह राणा, जसवां परागपुर का दलीप सिंह वर्मा, जसवां का कुशाल कुमार शर्मा, जयसिंहपुर का प्रवीण कुमार मल्होत्रा, कांगड़ा  का सुरेश वालिया, ज्वालामुखी का कैप्टन दीपक चौहान, सराज का टेक चंद, नालागढ़ का हुसैन चंद ठाकुर, सुजानपुर का मुनीष गुप्ता, टौणी देवी का सुशील कुमार पठानिया, बड़सर का केवल धीमान, दून का दया राम, कंडाघाट का संजीव ठाकुर, जुखाला का बाबू राम सिसोदिया, ऊना का रविंद्र सोहर, नूरपुर का बलदेव पप्पी व शाहपुर का सुरजीत सिंह राणा को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर  ने कहा कि शेष बचे ब्लॉक अध्यक्ष भी जल्द घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले ही कि भांति इन ब्लॉक अध्यक्षों को भी 10 दिनों के भीतर ब्लॉक कमेटियां और आगामी 20 दिनों के भीतर बूथ कमेटी के गठन प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस  कार्यालय में पहुंच जाने चाहिए। ब्लॉक कमेटी 41 सदस्यों से ज्यादा नहीं और बूथ कमेटी सात सदस्यों से अधिक नहीं होगी। इसमें महिलाओं, युवा,ओबीसी, पिछड़ा वर्ग व अजा को प्राथमिकता देते हुए पार्टी के कर्मठ और निष्ठावान पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रमुखता देने को कहा गया है।

पूर्व ब्लॉक अध्यक्षों को भी मिलेगी अहम जिम्मेदारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने निवर्तमान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की पार्टी को दी गई उनकी सेवाओं की सराहना की है। कहा है कि पूर्व ब्लॉक अध्यक्षों का अनुभव और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें संगठन में अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेवारी देकर उन्हें उचित मान सम्मान दिया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *