- कहा: पी. चिदंबरम जेल में हैं तो वीरभद्र क्यों नहीं?
धर्मशाला: पूर्व कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे विजय सिंह मनकोटिया ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर आज निशाना साधते कहा कि पी चिदंबरम जेल में हैं तो वीरभद्र क्यों नहीं। धर्मशाला में प्रैस वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते हुए वीरभद्र सिंह ने सिर्फ स्टेट हैलीकॉप्टर पर मौज उड़ाई है। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि 1 साल में वीरभद्र सिंह ने 13 करोड़ 43 लाख 94 हजार का खर्च किया है जो 5 वर्षों में 1 अरब 11 करोड़ 74 के करीब रहा। ये 2013 का आंकड़ा है जो वीरभद्र सिंह ने बतौर मुख्यमंत्री ही खर्च कर दिया। 111 करोड़ की राशि तो केवल उन्होंने अपने हैलीकॉप्टर के लिए ही खर्च की है।
उन्होंने मंत्री-विधायकों के यात्रा भत्ता में बढ़ोतरी को लेकर भी जयराम सरकार को सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके नेता अपनी आमदनी की बजाय देश की आमदनी बढ़ाने पर जोर दें। कब तक केंद्र सरकार के भरोसे काम चलता रहेगा। आज के दौर में सरकार की आमदनी का जरिया शराब तक की सीमित रह गया है। मुख्यमंत्री अपने खर्चों को भी कंट्रोल करें और इन्वेस्टर मीट से पहले श्वेत पत्र जारी करें।