हिमाचल: प्रदेश में मौसम के खराब होने के आसार

हिमाचल: प्रदेश में तीन दिन येलो अलर्ट…

हिमाचल: प्रदेश कई क्षेत्रों में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 से 13 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कुछ भागों में 17 जुलाई तक मानसून की बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर व लाहौल-स्पीति जिले के लिए किसी तरह का अलर्ट नहीं है।

गुरुवार शाम तक राज्य में 11 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप थी।  मानसून सीजन के दौरान अब 17,199 लाख रुपये की संपत्ति नुकसान हो चुका है। इसमें लोक निर्माण विभाग को 10,177 लाख और जल शक्ति विभाग को 6,733 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed