हिमाचल: प्रदेश की बेटी रितु नेगी को मिला अर्जुन अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

हिमाचल: प्रदेश  बेटी एवं कबड्डी स्टार खिलाड़ी रितु नेगी को खेल जगत में देश के दूसरे सबसे बड़े खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। मंगलवार को वर्ष 2023 में खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल पुरस्कार दिए गए। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिरमौर की रितु नेगी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किय। दरअसल रितु को यह सम्मान वर्ष 2023 में चीन में हुई 19वीं एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक और वर्ष 2019 में काठमांडू में दक्षिणी एशियाई गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल करने पर दिया गया। कबड्डी के क्षेत्र में रितु की उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करते हुए वर्ष 2023 के लिए इस अवार्ड से नवाजा गया। रितु नेगी के नेतृत्व में हाल ही में चीन में संपन्न हुए एशियाई गेम्स में भारतीय महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। रितु नेगी के पति रोहित गुलिया भी भारतीय कबड्डी टीम के अग्रणी खिलाड़ी रहे हैं तथा वर्तमान में रितु नेगी और रोहित गुलिया इंडियन रेलवे में सेवारत है ।

CM बोले-हमें गर्व है कि हिमाचल प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र की रहने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी को अर्जुन पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हिमाचल प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।
खेल के प्रति आपकी लगन पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मुख्यमंत्री ने रितु नेगी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed